Samastipur News:ननिहाल आये इंटर के छात्र की गोली मारकर हत्या

मृतक की पहचान मुफस्सिल थानाक्षेत्र के जितवारपुर बुल्लेचक निवासी अशोक राय के 22 वर्षीय पुत्र आयुष राज उर्फ छोटू के रूप में हुई है.

समस्तीपुर: नगर थानाक्षेत्र के मगरदही मोहल्ला के वार्ड 36 में शुक्रवार शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान मुफस्सिल थानाक्षेत्र के जितवारपुर बुल्लेचक निवासी अशोक राय के 22 वर्षीय पुत्र आयुष राज उर्फ छोटू के रूप में हुई है. सूचना पर दलबल के साथ पहुंचे नगर थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. जानकारी के अनुसार जितवारपुर बुल्लेचक निवासी अशोक राय के 22 वर्षीय पुत्र आयुष राज उर्फ छोटू इंटर का छात्र था. वह मगरदही मोहल्ला स्थित ननिहाल में रहकर पढाई करते था. परिजनों ने बताया कि शनिवार शाम आयुष अपने ननिहाल में घर का सामान लेने बाइक से किसी दोस्त के साथ दुकान जाने के लिए निकला था. इस दौरान रास्ते में किसी ने आयुष उर्फ छोटू को गोली मार दी. फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर एकत्रित हुए. परिजनों को तत्काल घटना की जानकारी हुई. जिसके बाद आनन फानन में जख्मी को गंभीर हालत में लेकर सदर अस्पताल पहुंचे. सदर अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत चिकित्सकों ने जख्मी युवक को मृत घोषित कर दिया. मृतक के पिता अशोक राय ने बताया कि उनके पुत्र आयुष उर्फ छोटू का पहले से किसी से कोई विवाद नहीं था. वह ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता था. ननिहाल में ही उनके संबंधी रिश्तेदार से पड़ोस से एक व्यक्ति का विवाद चल रहा था. इसी विवाद के चलते हत्या की आशंका व्यक्त की है. उन्होंने बताया कि घटना से करीब आधा घंटा पूर्व शाम साढे छह बजे मोबाइल पर उनके पुत्र आयुष उर्फ छोटू से मोबाइल पर बात हुई थी. उस वक्त आयुष ने बताया था कि वह घर का सामान खरीदने के लिए बाहर निकला है. करीब दस मिनट बाद परिजनों से घटना की जानकारी मिली. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. नगर थानाध्यक्ष शिवकुमार यादव ने बताया कि मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए प्रक्रिया जारी है. आवेदन मिलते ही अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >