समस्तीपुर . जिलास्तरीय स्वीप कोषांग की बैठक उप विकास आयुक्त समस्तीपुर सह वरीय प्रभारी स्वीप कोषांग शैलजा पांडेय की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में संपन्न हुई. इसमें उप विकास आयुक्त द्वारा स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी एवं विभिन्न संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि स्वीप कार्यक्रम से संबंधित तिथि-वार विवरणी तैयार कर जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम सुनिश्चित कराया जायें. साथ ही उन्होंने विभिन्न गतिविधियों का सही दस्तावेजीकरण एवं फोटोग्राफी कर संकलन तैयार करने का भी निर्देश दिया. बैठक में स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रजनीश कुमार राय, डीपीओ आईसीडीएस सुनीता कुमारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी, डीपीएम जीविका विक्रांत कुमार, सहायक निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग सोनाली कुमारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
