Samastipur News:घटना स्थल का निरीक्षण कर कलमबंद किया बयान

अनुसंधानकर्ता दरोगा हरि बल्लभ कुमार ने कई अन्य पुलिस कर्मियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण मंगलवार को किया.

Samastipur News:मोरवा : हलई थाना क्षेत्र के बाजीतपुर करनैल पंचायत के चकभेली गांव में हुए भीषण मारपीट की घटना की प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मामले के अनुसंधानकर्ता दरोगा हरि बल्लभ कुमार ने कई अन्य पुलिस कर्मियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण मंगलवार को किया. इस क्रम में कई लोगों के बयान कलम बंद किये गये. निरीक्षण के बाद दारोगा के द्वारा बताया गया कि इस मामले में पीड़ित कैलाश राय के बेटे संजीत कुमार के द्वारा 9 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तो टूटी हुई कुर्सियां और लोगों के द्वारा मारपीट किये जाने की घटना से संबंधित कई सबूत मिले हैं. इस मामले में कई चश्मदीद लोगों के बयान कलमबंद किये गये हैं. मामला मारपीट और लूटपाट से जुड़ा प्रतीत हो रहा है. इस मामले की छानबीन की जा रही है. वरीय अधिकारी के सुपरविजन के बाद निर्देशानुसार आरोपित लोगों पर कार्रवाई की जायेगी. बताते चलें कि विश्वकर्मा पूजा के दौरान चकभेली चौक के कारोबारी संजीत कुमार एवं कुछ अन्य लोगों हमला कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था. इस मामले में 9 नामजद और कुछ अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

KRISHAN MOHAN PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >