Samastipur News:हसनपुर विधानसभा के दो परिवारों का आंसू पोछने पहुंची इंदु गुप्ता

हसनपुर विधानसभा क्षेत्र संख्या 140 से जनसुराज पार्टी के भावी प्रत्याशी इंदु गुप्ता दो अलग-अलग परिवारों के बीच पहुंची.

Samastipur News:बिथान : हसनपुर विधानसभा क्षेत्र संख्या 140 से जनसुराज पार्टी के भावी प्रत्याशी इंदु गुप्ता दो अलग-अलग परिवारों के बीच पहुंची. उनके दुख-दर्द में शामिल हुई. हसनपुर प्रखंड के करसौली पंचायत के हरेकृष्ण पासवान के भतीजा दिवाकर पासवान का शुक्रवार की देर रात असामयिक निधन हो गया. इस घटना की जानकारी मिलते ही इंदु गुप्ता करसौली पहुंची. उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की. कहा कि यह अपूरणीय क्षति है. उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवाकर की आत्मा को शांति मिले. परिजनों को इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति प्राप्त हो. इसी क्रम में इंदु गुप्ता बिथान प्रखंड के चंदौली गांव भी पहुंची. यहां स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई थी. मृतका के परिजनों से मिलकर उन्होंने उन्हें ढांढस बंधाया और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. साथ ही उन्होंने वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों से सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता राशि शीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि आमजन की पीड़ा और समस्याओं के समाधान के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगी. जनप्रतिनिधि बनना केवल राजनीति का साधन नहीं बल्कि सेवा का अवसर है. उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से भी अपील की कि क्षेत्र में चिकित्सा सेवाओं की स्थिति सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए जायें ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >