Indian Agricultural Research Institute आईएआरआई के वैज्ञानिक ने किया प्रक्षेत्र भ्रमण

Indian Agricultural Research Institute

Indian Agricultural Research Institute पूसा : भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान क्षेत्रीय केंद्र पूसा के वैज्ञानिकों का दल दक्षिणी हरपुर पंचायत के हरपुर गांव में धान के खेत में प्रक्षेत्र दिवस मनाया गया. अनुसूचित जाति उप परियोजना के तहत रोपाई किया गया. धान की फसलों का किसानों के खेत में पहुंचकर जायजा लिया. अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष डा केके सिंह ने की. वैज्ञानिक डा मो. हसनैन ने किसानों को धान के प्रभेद पीएनआर 381 को सुरक्षित एवं संरक्षित रखने की तकनीकों से अवगत कराया. तकनीकी अधिकारी मीरा पांडेय ने जलवायु परिवर्तन की दौर में धान पर लगने वाले कीट व्याधियों के रोकथाम पर विस्तार से चर्चा की. मौके पर किसान गीता देवी, संजू देवी, सुमित्रा देवी, तकनीकी अधिकारी मीरा पांडेय, वैज्ञानिक डा मो. हसनैन, मुखिया विजय साह, पप्पू कुमार, रौशन कुमार, राजेश ठाकुर, कपिल कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >