Pusa News: प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय ग्रामीण प्रतिष्ठान, बिरौली में विभागीय निर्देश के तहत शनिवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रधान शिक्षक सूर्य प्रकाश ने की. इस दौरान 'समावेशी शिक्षा : हर बच्चा महत्वपूर्ण' विषय पर विस्तार से चर्चा की गई.
हर बच्चे को मिले समान अवसर
प्रधान शिक्षक सूर्य प्रकाश ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि समावेशी शिक्षा का मूल मंत्र है कि हर बच्चा महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि बच्चे की शारीरिक, मानसिक, सामाजिक अथवा आर्थिक स्थिति कैसी भी हो, उसे बिना किसी भेदभाव के एक ही कक्षा में सीखने और आगे बढ़ने का समान अवसर मिलना चाहिए.
नियमित विद्यालय भेजने की अपील
शिक्षक आमिर अली इमाम ने अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की. उन्होंने कहा कि नियमित उपस्थिति से बच्चों के शैक्षणिक और सर्वांगीण विकास में मदद मिलती है.
स्टूडेंट और टीचर ऑफ द मंथ सम्मानित
बैठक के दौरान कविता कुमारी और मयंक कुमार को 'स्टूडेंट ऑफ द मंथ' तथा शिक्षिका रंजू कुमारी को 'टीचर ऑफ द मंथ' पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम में शिक्षिका ललिता कुमारी, प्रीति कुमारी, मीना कुमारी, आशियाना सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे.
