Samastipur News:रानीपड़ती में नवसृजित स्वास्थ्य उप केंद्र का उद्घाटन

गांव के छोटे बच्चे, बुजुर्ग को सर्दी, बुखार, खांसी जैसी छोटी बीमारी के इलाज, टीकाकरण और जांच को लेकर पीएचसी अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा.

Samastipur News:शिवाजीनगर : प्रखंड के रानीपड़ती पंचायत के अनुसूचित जाति सामुदायिक भवन में गुरुवार को नवसृजित स्वास्थ्य उप केंद्र का उद्घाटन मुखिया बिनोद पासवान, पीएचसी प्रभारी डा कुमार अमित, स्वास्थ्य प्रबंधक मो. अमानुल्लाह, सरपंच भोला पासवान व पैक्स अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने किया. संचालन समाजसेवी रामस्वार्थ सिंह ने किया. मुखिया श्री पासवान एवं डॉ अमित ने कहा कि स्वास्थ्य उप केंद्र खोलकर गांव के लोगों को स्वास्थ्य सेवा का लाभ उपलब्ध कराया गया है. गांव के छोटे बच्चे, बुजुर्ग को सर्दी, बुखार, खांसी जैसी छोटी बीमारी के इलाज, टीकाकरण और जांच को लेकर पीएचसी अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा. फिलहाल दो दिन ओपीडी सेवा उपलब्ध करायी गयी है. मौके पर डॉ विवेक कुमार, यूनिसेफ बीएमसी विक्रम चौधरी, भाजपा जिला मंत्री अनिल कुमार सिंह, रमेश प्रसाद सिंह, श्री पासवान, दीप नारायण सिंह, रंजीत कुमार यादव, पैक्स अध्यक्ष चंदन कुमार, भूपन पासवान, गनौर शर्मा, कपिल पासवान, डॉ रामचंद्र मंडल, कलित राय, बंटू शर्मा, जितेंद्र पासवान, अनुरंजन प्रसाद सिंह, रमन प्रसाद सिंह, रामस्वार्थ सिंह, ऋषि कुमार, एनएम गीता भारती, रूपा कुमारी, आशा फेसिलेटर रेखा कुमारी, दीपक कुमार, सुरेश कुमार, मनोज कुमार सिंह, मखन राम, गणपति शर्मा थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >