Samastipur News:इंप्लाट विधि से लगाया गया फिक्स दांत

डेंटल इंप्लांट विधि से फिक्स दांत लगाने के लिए शहर के गौरव डेंटल एंड फिजियोथेरेपी हॉस्पिटल मोहनपुर के डॉ. अमित गौरव ने डेंटल इंप्लांट विधि से बिना चिर फाड़ के एक मरीज का फिक्स दांत लगाया.

Samastipur News:समस्तीपुर: डेंटल इंप्लांट विधि से फिक्स दांत लगाने के लिए शहर के गौरव डेंटल एंड फिजियोथेरेपी हॉस्पिटल मोहनपुर के डॉ. अमित गौरव ने डेंटल इंप्लांट विधि से बिना चिर फाड़ के एक मरीज का फिक्स दांत लगाया. डॉ. राजेंद्र प्रसाद कृषि विश्वविद्यालय में कार्यरत राजीव रंजन कई महीनों से पायरिया रोग से ग्रसित थे. जिसके कारण उन्हें भोजन चबाने में दिक्कत हो रही थी. राजीव का डेंटल इम्प्लांट विधि से दांत इंप्लांट करना चाहते थे,जिसकी सूचना उन्हें मरीजों के माध्यम से मिली. वह शहर के गौरव डेंटल क्लीनिक में डॉ. अमित गौरव से संपर्क स्थापित किया और वहां पहुंचे. जिन्हें डेंटल इंप्लांट विधि द्वारा बिना चीर फाड़ के उनका फिक्स दांत लगाया गया. उन्हें कोई दर्द भी नहीं हुआ व आसानी से अब भोजन भी चबा रहे हैं. वे उक्त अस्पताल की प्रशंसा कर रहे थे. डॉ. गौरव ने बताया कि लोगों को कम शुल्क में बेहतर इलाज देना उनकी प्राथमिकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GIRIJA NANDAN SHARMA

GIRIJA NANDAN SHARMA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >