Samastipur News:प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी चल रहा अवैध नर्सिंग

कल्याणपुर प्रखंड के बरहेत्ता चौक पर संचालित निष्ठा पॉलीक्लिनिक के खिलाफ मिली शिकायत के बाद सिविल सर्जन ने जांच का आदेश दिया है.

Samastipur News:समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड के बरहेत्ता चौक पर संचालित निष्ठा पॉलीक्लिनिक के खिलाफ मिली शिकायत के बाद सिविल सर्जन ने जांच का आदेश दिया है. कहा गया है कि यह क्लिनिक अवैध रूप से संचालित है. शिकायत प्राप्त होन के बाद इसके खिलाफ स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इसके बाद भी इसके संचालित होने और अवैध वसूली की शिकायत मिली है. सिविल सर्जन को आवेदन देकर मिर्जापुर के राजेश सहनी ने उनकी पत्नी के ऑपरेशन में अवैध वसूली की शिकायत की है. सिविल सर्जन ने इसके आलोक में जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. विजय कुमार और अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कर्पूरीग्राम के आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विजय कुमार को जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है. जांच रिपोर्ट मंतव्य के साथ तीन दिन के भीतर देना है.

– सिविल सर्जन ने शिकायत पर दिया जांच का आदेश

विदित हो कि विदित हो कि कुछ दिन पूर्व सिविल सर्जन ने कल्याणपुर गांव के पप्पु झा द्वारा संचालित कल्याणपुर चौक यूको बैंक के निकट स्थित मे. भगवती सेवा सदन, बरहेत्ता के निलेन्दु कुमार ठाकुर द्वारा संचालित बरहेत्ता चौक स्थित निष्ठा पॉली क्लिनिक, डॉ. फैजल द्वारा संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कल्याणपुर के निकट स्थित भारत चाइल्ड केयर, कल्याणपुर गांव निवासी निर्भय राय द्वारा संचालित कल्याणपुर चौक एमके ड्रग के नजदीक स्थित सेवा सदन, कुढ़वा निवासी रोशन कुमार द्वारा संचालित बरहेत्ता चौक स्थित मेडिफाइन हेल्थ केयर एवं रिसर्च सेंटर, मुक्तापुर शिवनंदनपुर निवासी डॉ. प्रदीप चौधरी द्वारा संचालित कल्याणपुर थाना के निकट स्थित शिव गुरु सेवा सदन, डॉ. शकील अहमद द्वारा संचालित कल्याणपुर चौक पर पूसा रोड कब्रिस्तान के पास स्थित शांति हास्पीटल की जांच करायी थी. जांच जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. विशाल कुमार ने की थी. उनके द्वारा सात निजी नर्सिंग होम की जांच कर प्रतिवेदन सिविल सर्जन को दिया गया था. उसके बाद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. इसके बावजूद क्लिनिक के संचालित होने और अवैध वसूली की शिकायत मिल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >