Samastipur News:सेविका होती तो बच सकती थी बच्ची की जान

आंगनबाड़ी केंद्र पर यदि सेविका मौजूद रहती तो शायद इस तरह की घटना नहीं होती. बच्ची को जान नहीं गवाना पड़ता.

Samastipur News: कल्याणपुर : आंगनबाड़ी केंद्र पर यदि सेविका मौजूद रहती तो शायद इस तरह की घटना नहीं होती. बच्ची को जान नहीं गवाना पड़ता. लेकिन नियत को जो मंजूर था हुआ. लेकिन सेविका का केंद्र पर न होना गंभीर विषय है. प्रखंड के छोटी सलाह आंगनबाड़ी में अखिलेश ठाकुर की पुत्री लक्ष्मी कुमारी की मौत होने के बाद चर्चा गरम है. लोगों का कहना है कि अगर सेविका व सहायिका दोनों तैनात होती तो यह घटना नहीं होती. गाइड लाइन के मुताबिक आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन के लिए नजदीकी विद्यालय निर्धारित है. बावजूद इसकी अनदेखी हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >