Samastipur News:प्रारंभिक स्कूलों में अब होगी आईसीटी लैब की स्थापना

अब मध्य विद्यालयों में नामांकित बच्चों के लिए कंप्यूटर शिक्षा पाठ्यक्रम का हिस्सा बनेगा और कंप्यूटर विषय संबंधी पुस्तकें भी उपलब्ध करायी जायेगी.

Samastipur News: समस्तीपुर : अब मध्य विद्यालयों में नामांकित बच्चों के लिए कंप्यूटर शिक्षा पाठ्यक्रम का हिस्सा बनेगा और कंप्यूटर विषय संबंधी पुस्तकें भी उपलब्ध करायी जायेगी. हालांकि कंप्यूटर विषय संबंधी पुस्तकें इस सत्र में भी दी गई है. छठी, सातवीं व आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर की पढ़ाई के लिए प्रशिक्षित शिक्षकों की तैनाती भी होगी. जानकारी के मुताबिक पहले चरण में छठी, सातवीं और आठवीं कक्षा के छात्राओं को कंप्यूटर शिक्षा दी जायेगी. इसके बाद दूसरे चरण में तीसरी, चौथी और पांचवीं कक्षा के बच्चों को कंप्यूटर के बारे में बेसिक ज्ञान दिया जायेगा. जिले के जिन प्रारंभिक स्कूलों में आईसीटी लैब की स्थापना की जाएगी, वहां के विज्ञान शिक्षकों को इसके संचालन के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा ताकि वे बच्चों को आईसीटी लैब के माध्यम से बेहतर शिक्षा दे सकें. विज्ञान शिक्षकों को आईसीटी लैब के संचालन के लिए प्रशिक्षित किया जायेगा. फिलहाल जिले के कुछ चिन्हित स्कूलों में आईसीटी लैब का संचालन किया जा रहा है. वहां के विज्ञान शिक्षकों को इसके लिए प्रशिक्षित किया गया है. आईसीटी लैब का फायदा छठी से आठवीं तक कक्षा तक के बच्चों को मिल रहा है. शिक्षा विभाग की ओर से आईसीटी लैब के संचालन की नियमित निगरानी की जायेगी और किसी भी प्रकार की कमी पाये जाने पर संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर जिम्मेवारी तय की जायेगी. जिन स्कूलों में आईसीटी लैब स्थापित होंगे,उन विद्यालयों का रिकॉर्ड ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर अपलोड किया जायेगा. जिसमें शिक्षकों और छात्रों की संख्या, स्मार्ट क्लासरूम, कंप्यूटर और अन्य लैब की जानकारी शामिल होगी. इस पहल से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने और तकनीकी रूप से सशक्त बनने में मदद मिलेगी.

मिलेगी शिक्षक मार्गदर्शिका

जिले के सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक गुणवत्ता बनाये रखने और छात्र-छात्राओं के समग्र विकास के लिए स्कूलों में शिक्षक मार्गदर्शिका उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि शिक्षक-शिक्षिकाएं मार्गदर्शिका का अनुपालन कर बच्चों को पढ़ा सकें. विभाग की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी किया गया है. शिक्षकों की भूमिका व दायित्वों को विभाजित किया शिक्षक मार्गदर्शिका में स्कूलों में शिक्षकों की भूमिका व दायित्वों को पांच श्रेणियों में विभाजित कर छात्र स्वरुप, विद्यालय प्रबंधन, कक्षा प्रबंधन, छात्र प्रबंधन व अभिभावक प्रबंधन श्रेणी में बांटा गया है. इसके अनुसार, स्कूल से लेकर वर्ग संचालन के दौरान किन-किन बिन्दुओं पर किस प्रकार से कार्य करना है, इसकी क्रमवार जानकारी दी गई है. इसी क्रम में शिक्षकों को छात्र स्वरुप में यह व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि सभी छात्र स्कूल के निर्धारित ड्रेस व अपने बस्ते में स्कूल की समय सारिणी के अनुसार, सभी विषयों की किताब लेकर स्कूल आयें. छात्र अपनी व्यक्तिगत स्वच्छता को भी बनाएं रखें. अभिभावक भी अपने बच्चों को स्कूल भेजने से पूर्व इन सारी बातों का ध्यान रखें. वहीं विद्यालय प्रबंधन के दौरान क्लास शुरू होने से दस मिनट पहले शिक्षक स्कूल में उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >