Samastipur News:सिलेंडर रिसाव से लगी आग से पति-पत्नी झुलसे

थाना क्षेत्र के वसंतपुर रमणी पंचायत अंतर्गत भादोघाट गांव के वार्ड संख्या पांच में गुरुवार को गैस सिलेंडर से लगी आग में एक घर जल गया.

Samastipur News:वारिसनगर : थाना क्षेत्र के वसंतपुर रमणी पंचायत अंतर्गत भादोघाट गांव के वार्ड संख्या पांच में गुरुवार को गैस सिलेंडर से लगी आग में एक घर जल गया. वहीं इस घटना में पति,पत्नी व एक गाय भी झुलस कर जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार गांव के स्व. मुन्ना चौधरी का पुत्र बब्लू चौधरी अपने घर पर गुटखा, अंडा आदि की दुकान खोले हुए है. बब्लू की मां इंदु देवी ने बताया कि दिन के करीब साढ़े दस-ग्यारह के बीच घर में गैस सिलेंडर से खाना बना रही थी. इसी बीच अचानक गैस में रिसाव होने लगा. देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में लिया. इसी बीच घर के अंदर ड्राम में रखे डीजल व पेट्रोल में आग लगते ही स्थिति और भी भयावह हो गई. बताया कि घर के सामान निकालने के क्रम में इनका पुत्र बब्लू चौधरी व बहू रूबी देवी भी बुरी तरह झुलस गयी. घटना की सूचना पर पहुंचे एम्बुलेंस की मदद से घायलों को स्थानीय पीएचसी लाया गया. जहां से दोनों को सदर अस्पताल रेफर किया गया. बताया कि घायलों की स्थिति सामान्य है. दूसरी ओर स्थिति को भांपते स्थानीय ग्रामीणों ने जान की परवाह किये बगैर अगल-बगल के घरों को जेसीबी से उजाड़ कर अलग कर दिया. वरना कई घर इसकी चपेट में आ जाते. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वे अंचलाधिकारी के साथ घटनास्थल पहुंचे. साथ ही चार दमकल की गाड़ियों की मदद से आग को बुझाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >