खानपुर : प्रखंड की दिनमनपुर दक्षिणी पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम जोड़ने के नाम पर अवैध वसूली से गुस्साए ग्रामीणों ने आवास सहायक और बिचौलिया को बंधक बना लिया. ग्रामीणों ने इन दोनों को पकड़ कर वीडियो बनाया. और शिकायत की. सूचना पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार चंद्रा को वीडियो भेजा गया. जिस पर बीडीओ ने मामले की गंभीरता को समझते हुए संबंधित स्थल पर जाकर लाभार्थियों से बातचीत की. मामले की जांच शुरू कर दी. ग्रामीणों ने बताया कि आवास सहायक गांव के एक बिचौलिया के माध्यम से 2,000 से 3,000 रुपये की वसूली की जा रही थी. इस वसूली के शिकार कई लोग है. इनमें रामदाना देवी, कंचन कुमारी, संतोलिया देवी, विभा देवी, सुधीर राम, अजीत राम, और रूबी देवी शामिल हैं. प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार चंद्रा ने कहा कि जांच कर उचित कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
