Samastipur News:होण्डा साइन 100 सीसी डीएक्स व 125 सीसी हार्नेट बाइक लॉन्च

शहर के बाइक के प्रतिष्ठित संस्थानों में अग्रणी रामजी होण्डा और सान्या बाइक एजेंसी की ओर से मोहनपुर रोड स्थित यूएन पैलेस में शनिवार को ग्रैंड ओपनिंग सेरेमनी का भव्य आयोजन किया गया.

Samastipur News: समस्तीपुर:

शहर के बाइक के प्रतिष्ठित संस्थानों में अग्रणी रामजी होण्डा और सान्या बाइक एजेंसी की ओर से मोहनपुर रोड स्थित यूएन पैलेस में शनिवार को ग्रैंड ओपनिंग सेरेमनी का भव्य आयोजन किया गया. इसमें होण्डा कंपनी के दो अलग-अलग मॉडल की बाइक साइन 100 सीसी डीएक्स और 125 सीसी हार्नेट शानदार तरीके से लॉन्च किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एसबीआइ बैंक के मुख्य प्रबंधक स्मिता दयाल, डीएमसीएच के चिकित्सक डा संतोष कुमार, होंडा के एरिया मैनेजर दीपक सेठ, रामजी होंडा के प्राेपराइटर निशांत लोहिया व सान्या होंडा के प्रबंधक आरके पाण्डेय, जीएम अमित कुमार, रंजय लोहिया ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

– 22 सितंबर से जिले के होण्डा शोरुम में ग्राहकों के लिए दोनों बाइक उपलब्ध

रामजी होंडा के सेल्स मैनेजर चंदन कुमार ने बताया कि होण्डा कंपनी के ओर से दुर्गापूजा और दीपावली के खास मौके पर होण्डा साइन 100 सीसी डीएक्स और 125 सीसी हार्नेट बाइक को लान्च किया गया है. होण्डा साइन 100 सीसी डिएक्स बाइक की शोरुम प्राइस 68 हजार 300 और होण्डा 125 सीसी हार्नेट बाइक के शोरुम प्राइस 1 लाख 3 हजार 200 रुपये हैं. 22 सितंबर से रामजी होण्डा शोरुम में होण्डा साइन 100 सीसी डीएक्स और 125 सीसी हार्नेट बाइक की दोनों मॉडल ग्राहकों को लिए उपलब्ध रहेगा.

– दुर्गापूजा, दीपावली व धनतेरस के लिए महज 1 हजार रुपये में बुकिंग शुरू, जीएसटी में 10 हजार की छूट

22 सितंबर से दोनों बाइक में 10 हजार रुपये का डिस्काउंट आफर है जो जीएसटी के तरफ से छूट है. इसके अलावा शोरुम के तरफ से भी ग्राहकों के लिए कई आफर है. इएमआइ पर भी खरीदारी की सुविधा है. दुर्गापूजा और धनतेरस की खरीदारी के लिए 1 हजार रुपये में बुकिंग आफर चल रहा है. मौके पर जिले के सभी होण्डा कंपनी के सब डीलर समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >