Samastipur News:छठ पूजा में यात्री सुविधा को लेकर 10 स्टेशन पर बनेंगे होल्डिंग एरिया

छठ पूजा पर आने वाले यात्रियों के सुविधा के लिए स्टेशन पर होल्डिंग एरिया का निर्माण किया जायेगा.

Samastipur News:समस्तीपुर : छठ पूजा पर आने वाले यात्रियों के सुविधा के लिए स्टेशन पर होल्डिंग एरिया का निर्माण किया जायेगा. समस्तीपुर रेल मंडल की ओर से इसके लिए कवायद शुरू कर दी गई है. यह होल्डिंग एरिया 10 स्टेशन पर बनाये जायेंगे. इसमें समस्तीपुर के अलावा दरभंगा, जयनगर, सकरी, सहरसा, मोतिहारी, रक्सौल, मुजफ्फरपुर, मधुबनी व सीतामढ़ी शामिल हैं. फिलहाल 21 दिनों के लिए यह सुविधा यात्रियों को मिलेगी. बता दें कि समस्तीपुर रेल मंडल में छठ पर्व के दौरान बाहर से बड़े पैमाने पर लोग विभिन्न क्षेत्रों में आते हैं. ऐसे में पर्व मनाने के बाद उनकी वापसी को लेकर रेलवे प्रशासन चौकस रहता है. यात्रियों को पर्याप्त सुविधा मिले इसके लिए सर्कुलेटिंग एरिया में होल्डिंग एरिया का निर्माण किया जाता है. इसमें यात्रियों के बैठने से लेकर रेलवे की ओर से दी जाने वाली टिकट सुविधा, पूछताछ सुविधा, सुरक्षा सुविधा आदि की जानकारी यात्रियों को एक ही जगह पर मिल पाती है. किसी तरह की समस्या होने के बाद वहां पर तैनात कर्मचारी उनके समाधान का काम करते हैं. इसके अलावा मेडिकल सुविधा भी उपलब्ध रहती है. जिससे जिन यात्रियों को जानकारी न हो वे भी आसानी से अपने गंतव्य को लेकर ट्रेन पकड़ सकें. होल्डिंग एरिया के निर्माण को लेकर सभी व्यवस्थाएं भी इसमें शामिल की गई है. यात्रियों के बैठने से लेकर पेयजल तक की सुविधा मिल पायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >