जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता में हिमांशु और निमिशा बने चैंपियन

समस्तीपुर के पटेल मैदान में जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ. हिमांशु कुमार और निमिशा ठाकुर ने अपने-अपने वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. देखें किसने मारी बाजी.

Samastipur News: शहर के पटेल मैदान स्थित इंडोर क्रीड़ा भवन में आयोजित जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता का रविवार को शानदार समापन हुआ. 52 खिलाड़ियों की सहभागिता वाली इस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग का खिताब हिमांशु कुमार और महिला वर्ग का खिताब निमिशा ठाकुर ने अपने नाम किया.

फाइनल में शानदार प्रदर्शन

पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में हिमांशु कुमार ने संकल्प कुमार को 2-0 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया.

वहीं महिला वर्ग के फाइनल में गत चैंपियन निमिशा ठाकुर ने उर्वी सिन्हा को पराजित कर लगातार अपना दबदबा कायम रखा और खिताब अपने नाम किया.

सेमीफाइनल में इन खिलाड़ियों ने बनाई जगह

पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल में हिमांशु कुमार ने आशीष कुमार को तथा संकल्प कुमार ने गौतम कुमार को हराकर फाइनल में प्रवेश किया. प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की खेलप्रेमियों ने सराहना की.

विजेताओं को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

समापन समारोह में जिला टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष डॉ. सुशांत कुमार ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. उन्होंने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की सलाह देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

कार्यक्रम में जिला टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष मुकेश वर्मा, सचिव सीमांत कुमार सिन्हा, जिला बैडमिंटन संघ के नवीन कुमार, रंजन बरियार, अतुल कुमार 'मिक्कू', सुनील कुमार राय, रवि कुमार, त्रिपुरारी कुमार सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन रवि कुमार ने किया.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >