Samastipur News: हाई कोर्ट के न्यायाधीश ने आवासीय भवन का किया शिलान्यास

व्यवहार न्यायालय परिसर में 6.60 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आवासीय भवन का हाई कोर्ट के निरीक्षी न्यायाधीश नवनीत कुमार पांडेय ने शिलान्यास किया.

शाहपुर पटोरी : व्यवहार न्यायालय परिसर में 6.60 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आवासीय भवन का हाई कोर्ट के निरीक्षी न्यायाधीश नवनीत कुमार पांडेय ने शिलान्यास किया. इसके बाद उन्होंने वर्तमान भवन में चल रहे न्यायालय का निरीक्षण कर कई निर्देश दिये. व्यवहार न्यायालय परिसर में 6.60 करोड़ रुपये की लागत से ग्राउंड एवं 5 तल्ला भवन का निर्माण किया जायेगा. इस दौरान कार्यपालक अभियंता शशांक शेखर, एई रवि प्रकाश, जेई शाकिर अशरफी, संवेदक शिव कुमार पंडित मौजूद थे. मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश समीर कुमार, न्यायाधीश अखिलेश प्रताप सिंह, कनीय न्यायाधीश राजीव कुमार, विशेश्वर ठाकुर, सदानंद राय, रामविनय कुमार, डॉ जयनाथ ठाकुर, ओम प्रकाश चौधरी, अनिमेष कुमार, रामयतन राय, मुरली मनोहर, पुनीता कुमारी, मनीष कुमार, मनोज कुमार साह, संजय पांडेय, जितेंद्र कुमार, नीतीश कुमार, प्रियंका कुमारी, डॉ अंजनी कुशवाहा, अमित कुमार, मनोज कुमार सिंह, नवल किशोर सिंह, विपिन कुमार, सरोज कुमार मुखर्जी, कन्हैया तिवारी, वीरेंद्र भगत, संत कुमार सुमन आदि मौजूद थे. पंडित सियाराम झा ने भूमि पूजन कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PREM KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >