Samastipur News:समस्तीपुर : डॉ.पीसीएयू पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से 1 से 5 अक्टूबर 2025 तक के लिये मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया. पूर्वानुमानित अवधि में अगले दो दिनों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है. अनुकूल मौसमीय सिस्टम के प्रभाव से 3-5 अक्टूबर को अनेक स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है. कुछ स्थानों पर अधिक वर्षा (100 मिमी) होने की सम्भावना है. वर्षा के दौरान अनेक स्थानों पर हवा तेज चल सकती है. वज्रपात होने की सम्भावना बनी रहेगी. इस अवधि में अधिकतम तापमान में गिरावट आने की सम्भावना है और यह 29-32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है. सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 85-95 प्रतिशत के आसपास तथा दोपहर में 60-70 प्रतिशत रहने की संभावना है. पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 10 से 12 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पूर्वा हवा चलने की संभावना है. आज का अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
