प्रतिनिधि, समस्तीपुर: ''''ईको क्लब फॉर मिशन लाइफ'''' के तहत जिला स्तरीय एक दिवसीय ''''हरितशाला कार्यक्रम'''' का भव्य आयोजन किया गया. इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों की सहभागिता से पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाना है. कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंडों से चयनित शिक्षक प्रतिनिधियों ने भाग लिया. कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (सर्व शिक्षा अभियान) शुभम कसौधन एवं विशिष्ट अतिथि संभाग प्रभारी अर्जुन कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. अपने उद्घाटन भाषण में शुभम कसौधन ने कहा, भावी पीढ़ी में प्रकृति के प्रति चेतना जगाने में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है. विद्यालयों में ईको क्लब का प्रभावी संचालन आज समय की मांग है. वहीं, विशिष्ट अतिथि अर्जुन कुमार ने पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया. तकनीकी सत्र और व्यावहारिक प्रशिक्षण मुख्य सत्र में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर मंगलेश कुमार और इको प्रिज्म के सुनील कुमार ने शिक्षकों को ईको क्लब के संचालन व तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी. उन्होंने सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ''''एक पेड़ माँ के नाम 3.0'''' के तहत विद्यालयों में सघन पौधरोपण अभियान चलाने की रणनीति साझा की. इस अवसर पर तकनीकी सहयोगी संस्था ''''ईको प्रिज्म कलेक्टिव फाउंडेशन'''' के निदेशक अमिताभ नाथ, वरिष्ठ सलाहकार दीपक साही सहित कार्यक्रम अधिकारी अशरफ, अरुण, निधि, माधव और सुजाता लाली ने शिक्षकों की व्यावहारिक समस्याओं का समाधान किया. कार्यक्रम के समापन पर सभी अधिकारियों, विशेषज्ञों और शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के लिए सामूहिक शपथ ली. अब ये प्रशिक्षित शिक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर बच्चों और स्थानीय समुदाय को इस हरित अभियान से जोड़ेंगे.
‘हरितशाला कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन, शिक्षकों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

कार्यक्रम में मौजूद डीपीओ एसएसए | Prabhat Khabar Network
Copied link
kkk