सड़क दुर्घटना में जख्मी दादा की इलाज के दौरान मौत

शुक्रवार को छात्रा के दादा पतैली पूर्वी पंचायत निवासी 65 वर्षीय रविंद्र चौधरी की भी मौत इलाज के दौरान समस्तीपुर के एक निजी अस्पताल में हो गई.

उजियारपुर : थाना क्षेत्र की रामचंद्रपुर अंधैल पंचायत स्थित सेंट जेवियर्स एकेडमी के सामने दलसिहसराय-विशनपुर पथ पर बुधवार की सुबह हुए सड़क हादसे के तीसरे दिन शुक्रवार को छात्रा के दादा पतैली पूर्वी पंचायत निवासी 65 वर्षीय रविंद्र चौधरी की भी मौत इलाज के दौरान समस्तीपुर के एक निजी अस्पताल में हो गई. बता दें कि अपनी पोती पूर्वी कुमारी (7) को साइकिल पर बैठाकर स्कूल पहुंचाने के दौरान एक तेज रफ्तार से गुजर रही हाइवा की ठोकर से पोती की मौत घटना स्थल पर ही हो गई थी. जबकि छात्रा का दादा गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे. जिन्हें इलाज के लिए समस्तीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बता दें कि सेंट जेवियर्स के एक छात्र पतैली गांव निवासी की मौत पूर्व में भी सड़क दुर्घटना में हाइवा से कुचलकर हुई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >