रामजन्मोत्सव पर निकाली गयी भव्य शोभा यात्रा

मोहिउद्दीननगर : रामजानकी ठाकुरबाड़ी परिसर से रामजन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सनातनी युवा संगठन की ओर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई.

मोहिउद्दीननगर : रामजानकी ठाकुरबाड़ी परिसर से रामजन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सनातनी युवा संगठन की ओर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई. शोभा यात्रा ठाकुरबाड़ी परिसर से शुरू होकर पश्चिम चौक, थाना चौक होते हुए सम्पूर्ण बाजार का परिभ्रमण करते हुए समाप्त हुई. भगवान राम की प्रतिमा के साथ सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ इस दौरान जय श्री का उद्घोष कर सम्पूर्ण फिजां को राममय बना रहे थे. सुरक्षा के लिहाजा से पुलिस बल की तैनाती की गई थी. इस मौके पर विधायक राजेश कुमार सिंह, महंत शिवजी दास, कृष्ण मुरारी सिंह गोलू, अजय कुमार राय, जितेश सिंहा, मनीष सिंह, राजीव साह, राजीव साह, सुदर्शन कुमार सिंह, कन्हैया सिंह, विवेक सिंह, मनोज कुमार सिंह मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >