Samastipur News:महागठबंधन नेताओं के साथ विधायक ने जारी किया रिपोर्ट कार्ड

प्रखंड के खोकसाहा बाजार में महागठबंधन दलों के नेताओं के साथ विधायक अजय कुमार ने रिपोर्ट कार्ड जारी किया.

Samastipur News:विभूतिपुर : प्रखंड के खोकसाहा बाजार में महागठबंधन दलों के नेताओं के साथ विधायक अजय कुमार ने रिपोर्ट कार्ड जारी किया. प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि 22 नवसृजित प्रावि का भवन निर्माण कराया गया. 10 2 विद्यालय में वर्ग भवन बनाया गया. पतेलिया, देसरी, राघोपुर, बालिका उवि सिंघियाघाट में काम हुआ. 1 अंबेडकर आवासीय विद्यालय बना. उन्होंने कहा कि विभूतिपुर में 299 करोड़ की लागत से 317 किलोमीटर सड़क निर्माण कराया जा रहा है. तीन बड़े पुल का निर्माण पॉलिटेक्निक कॉलेज के निकट, देसरी पंचायत के धनिया में चकहबीब, पटपारा में विभूतिपुर प्रखंड और खानपुर प्रखंड को जोड़ने वाली फूल गंगौली में नया पुल निर्माण का शिलान्यास किया गया है. मौके पर जिला मंत्री रामाश्रय महतो, राजद प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र कुमार यादव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष कपिलेश्वर कुंवर, सीपीआई अंचल सचिव विनोद कुमार विनय, वीआईपी के प्रखंड अध्यक्ष सरोज ठाकुर, महेश कुमार, श्याम किशोर कमल, पंसस मिथिलेश सिंह, सिया यादव, विश्वनाथ महतो, पूर्व जिपा रामदेव राय, विशेश्वर महतो, कुमार गौरव, चंद्रभूषण सिंह, डॉ. दिनेश कुमार, शंकर शर्मा, दिलीप राय, दीपक कुमार, बबलू कुमार, केशव झा आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >