राज्यपाल 20 को आयेंगे कृषि विश्वविद्यालय पूसा

पूसा : डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय की ओर से 20 अप्रैल को आयोजित होने वाले जलवायु परिवर्तन के दौर में प्राकृतिक कृषि विषय पर आधारित आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर मुख्य अतिथि होंगे.

पूसा : डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय की ओर से 20 अप्रैल को आयोजित होने वाले जलवायु परिवर्तन के दौर में प्राकृतिक कृषि विषय पर आधारित आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर मुख्य अतिथि होंगे. संगोष्ठी विद्यापति सभागार में होगी. कुलपति डॉ पीएस पांडेय ने प्राकृतिक खेती क्षेत्र से जुड़े देशभर के कृषि विश्वविद्यालयों के लिए पाठ्य विवरण बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था. हाल ही में विश्वविद्यालय में प्राकृतिक कृषि का पहला स्नातक कोर्स भी शुरू किया गया है. राज्यपाल स्नातक कोर्स की औपचारिक शुरुआत करेंगे. हालांकि इस कोर्स में छात्रों का नामांकन पहले ही हो चुका है. इस दौरान केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय झांसी के कुलपति डॉ एके सिंह व वाइएस परमार विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ आरएस चंदेल भी विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे. इसके अलावा देशभर के सौ से अधिक कृषि वैज्ञानिक अपने शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे. यह कार्यशाला दो दिनों तक चलेगा. इसमें जलवायु परिवर्तन को देखते हुए प्राकृतिक कृषि के महत्व पर विस्तृत चर्चा की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >