Samastipur News:निशाने पर रही सरकार की नीतियां

प्रखंड के एमआर जनता कालेज महेशपट्टी में मंगलवार को एपवा का प्रखंड स्तरीय कन्वेंशन हुआ.

Samastipur News:उजियारपुर : प्रखंड के एमआर जनता कालेज महेशपट्टी में मंगलवार को एपवा का प्रखंड स्तरीय कन्वेंशन हुआ. अध्यक्षता मुखिया फिरोजा बेगम ने की. संचालन जिपा रिंकी कुमारी ने किया. उद्घाटन करते हुए महावीर पोद्दार ने कहा कि आधी आबादी महिलाओं को डबल इंजन की सरकार ने रोजगार से वंचित किया है. महिलाओं को सशक्तिकरण और स्वावलंबी बनाने के नाम पर माइक्रोफाइनेंस कम्पनियों और जीविका समूह के माध्यम से कर्ज की बोझ से लाद दिया गया है. जिपा रिंकी कुमारी ने संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए कार्ययोजना पेश किया. मौके पर फूलपरी देवी, रीना देवी, जमीला खातून, विभा देवी, नसीमा खातून, अजमेरी खातून, सुमित्रा देवी, सहाना खातून थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >