Samastipur News:महिलाओं के उत्थान को सशक्तिकरण पर सरकार दे रही जोर : कुलपति

कुलपति डॉ पुण्यव्रत सुविमलेंदु पांडेय ने कहा की विवि में हिंदी मास एवं पोषण माह के अलावा अभियंता दिवस मनाया जा रहा है.

Samastipur News:पूसा : डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के संचार केंद्र स्थित पंचतंत्र सभागार में महिलाओं के उत्थान के लिए आरटीआई के प्रभाव विषय पर जारी संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए कुलपति डॉ पुण्यव्रत सुविमलेंदु पांडेय ने कहा की विवि में हिंदी मास एवं पोषण माह के अलावा अभियंता दिवस मनाया जा रहा है. हिंदी व पोषण माह के साथ-साथ अभियंता दिवस के मौके पर डॉ. ईशा सिन्हा की पुण्यतिथि मनाने का सौभाग्य आज विश्वविद्यालय को प्राप्त हुआ है. उन्होंने कहा की पूरी दुनिया में महिलाओं के उत्थान के लिए सशक्तिकरण पर जोर दिया जा रहा है. आरटीआई से महिलाओं में और अत्यधिक सशक्तिकरण आने की संभावना है. कुलपति ने कहा कि ज्यादा फैसिलिटी मिलने से छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने में दिक्कत आती है. ज्यादातर छात्र कम फैसिलिटी में ही आगे बढ़ कर अपना नाम रोशन करते हैं. उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं अपने में दृढ़ इच्छाशक्ति को समाहित करें. कहा कि जलवायु परिवर्तन के इस दौर में ज्यादातर किसान अंधाधुंध रासायनिक खाद का प्रयोग कर रहे हैं. इसे कम कराने के लिए विश्वविद्यालय ने प्राकृतिक खेती पर एक स्कूल और फूड न्यूट्रिशन पर एक महाविद्यालय खोला है. जिससे किसान जैविक खाद के इस्तेमाल कर प्राकृतिक खेती की दिशा में अग्रसर होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >