विभूतिपुर : शिक्षा और स्वास्थ्य को दरकिनार कर जीवन में तरक्की करने की सोच नहीं सकते. उनके सपनों को पंख देने ही होंगे. यह बात आलमपुर डीह स्थित में मुख्य अतिथि सह कृषि विज्ञान केन्द्र लादा की डायरेक्टर डा. सुनीता कुशवाहा ने कही. वे ””””गौरवशाली बिहार के प्रहरी”””” मुहिम में शरीक होने पहुंची थीं. उन्होंने कहा कि बिहार का इतिहास गौरवशाली रहा है. यहां के किसान काफी मेहनती हैं. मौसम आधारित खेती में ससमय खाद-बीज और पानी की उपलब्धता के लिए सरकार ने कई तरह की योजनाएं लायी है. इन योजनाओं का लाभ उठाकर किसान अपनी स्थिति मजबूत कर सकते हैं. किसानों से कहा कि वे संगठित होकर वैज्ञानिक विधि से खेती की राह पकड़ें. उन्होंने कृषि आधारित समाज के अंदर पढ़ने-लिखने वाले बच्चों के सपोर्ट में अभिभावक को मजबूती से खड़ा रहने की अपील की. विशिष्ट अतिथि राजेश कुमार सुमन ने अत्यधिक खरपतवार नाशक या कीटनाशक के प्रयोग से होने वाले नुकसान और पर्यावरण व मृदा प्रदूषण पर चर्चा की. अतिथियों के अलावा आगंतुकों को मोमेंटो, चादर, माला, तिरंगा पट्टा, बैच आदि भेंटकर सम्मानित किया गया. अध्यक्षता विनय भूषण ने की. संचालन किसान सलाहकार प्रेमचंद्र सिंह ने किया. मौके पर पूर्व आत्मा अध्यक्ष रामनाथ सिंह, पूर्व मुखिया चंद्रदेव प्रसाद सिंह, राजाराम महतो, अक्स समस्तीपुरी, राम प्रताप सिंह, अमरजीत कुमार उर्फ मंजीत सिंह, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, दिनेश महतो, राम उदय कुमार, दीपक कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, अशोक कुमार महतो, अनिता कुमारी, शोभा कुमारी, सरिता कुमारी, अंजली कुमारी मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
