Samastipur News:समस्तीपुर : मुफस्सिल थानाक्षेत्र के मुसापुर वार्ड 28 निवासी उदय कुमार ठाकुर के पुत्र माधव कुमार ने पुलिस को आवेदन देकर गले से सोने का चेन गायब करने की शिकायत की है. पीड़ित ने बताया कि शुक्रवार को दुधपुरा हवाई अड्डा में दोपहर करीब 12 बजे आयोजित जनसभा में पहुंचे. वहां भीड़ में किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके गले से 20 ग्राम यानी 2 लाख रुपये मूल्य के सोने का चेन गायब कर दिया. पुलिस ने बताया कि आवेदन के आलोक में अग्रतर कार्रवाई की जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
