Love affair in Samastipur:प्रेमी ने दिया दगा तो प्रेमिका ने किया आत्महत्या का प्रयास

थाना क्षेत्र के एक गांव में एक शादीशुदा महिला के प्रेमी ने जब प्यार में दगा दिया तो प्रेमिका ने भी जहर खा आत्महत्या का प्रयास किया.

Love affair in Samastipur:विभूतिपुर : थाना क्षेत्र के एक गांव में एक शादीशुदा महिला के प्रेमी ने जब प्यार में दगा दिया तो प्रेमिका ने भी जहर खा आत्महत्या का प्रयास किया. बताया जाता है कि गांव कर एक युवक को अपनी पड़ोसन से प्यार हो गया. प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर तक पहुंच जाता था. इसकी भनक प्रेमिका के घरवालों को लग गई. शुक्रवार की रात परिवार वालों ने प्रेमिका के घर प्रेमी के पहुंचने की सूचना पर घेराबंदी शुरू की. संकट को अपने तरफ आते देख प्रेमी भागने लगा. सीधा दो मंज़िला छत से छलांग लगा फरार हो गया. प्रेमी ने अपनी जान तो बचा ली, लेकिन प्रेमिका को अकेला छोड़ गया. प्रेमिका ने जिस प्रेमी को अपना सब कुछ समझ पति को धोखा देकर अपने आशिक के साथ जीने मरने की कसमें खायी थी. वह प्रेमी को भागते देख टूट चुकी थी. उसने भी जहर खा अपनी जीवन लीला समाप्त करना चाह रही थी. लेकिन इलाज के दौरान वह बच गई. अभी वह ज़िंदगी और मौत के बीच झूल रही है. इस प्रेम कहानी की चर्चा जोरों पर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >