Samastipur News:कल्याणपुर : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सोरमार पंचायत के वार्ड संख्या 12 में पानी लेने गई लड़की की करंट लगने से मौत हो गई है. ग्रामीणों का बताना है कि नल-जल योजना की पानी टंकी के समीप पानी लेने गई बच्ची को अचानक बिजली करंट लग गई. घटनास्थल पर मौत हो गई. ग्रामीणों का बताना है कि पानी मोटर में शॉर्ट सर्किट के कारण रिटर्निंग बिजली आने की वजह से करंट लगी है. मृत बच्ची की पहचान सोरमार गांव के लालबाबू सदा की नौ वर्षीय पुत्री रवीना कुमारी के रूप में हुई है. इस संबंध में थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है. मृतका के परिजनों के द्वारा आवेदन देने वाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.
Samastipur News:नल-जल में पानी लेने गयी लड़की की करंट लगने से मौत, मचा कोहराम

Samastipur News:नल-जल में पानी लेने गयी लड़की की करंट लगने से मौत, मचा कोहराम
Copied link
चकमेहसी थाना क्षेत्र के सोरमार पंचायत के वार्ड संख्या 12 में पानी लेने गई लड़की की करंट लगने से मौत हो गई है. ग्रामीणों का बताना है कि नल-जल योजना की पानी टंकी के समीप पानी लेने गई बच्ची को अचानक बिजली करंट लग गई