वाहन की ठोकर से बच्ची की मौत, जाम

तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गई.

उजियारपुर . चांदचौर वाजिदपुर गांव स्थित एनएच 28 पर मंगलवार की शाम करीब पांच बजे एक तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गई. मृतका की पहचान स्थानीय राकेश सिंह की पुत्री सोनाक्षी कुमारी के रूप में की गई है. स्थानीय लोगों के अनुसार घटना पुलिस की 112 वाहन से होना बताया जा रहा है. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच को बांस और बल्ले से घेरकर यातायात बाधित कर दिया. मौके पर पहुंचे स्थानीय समाजसेवी एवंं जनप्रतिनिधियों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है. बताते हैं कि जाम के कारण सड़क के दोनों ओर छोटे और बड़े वाहनों की कतारें लग गई. बताया गया है कि बच्ची अपने घर के समीप सड़क से गुजर रही थी. इसी बीच पुलिस की 112 वाहन तेजी से गुजरते हुए बालिका को चपेट में ले लिया. जिससे बालिका जख्मी होकर तड़प-तड़प कर घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. जबकि घटना के बाद वाहन का चालक गाड़ी के साथ फरार हो गया. लोग मांग को लेकर देर संध्या तक अड़े रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >