Samastipur Rail News:शहीद एक्सप्रेस से समोसा लेने उतरा यात्री, ट्रेन में छूट गयी बच्ची

शहीद एक्सप्रेस में एक यात्री अपने चार साल की बच्ची के साथ जा रहा था. इस दौरान वह पानी व समोसा लेने समस्तीपुर जंक्शन के प्लेटफार्म पर उतरा.

समस्तीपुर : शहीद एक्सप्रेस में एक यात्री अपने चार साल की बच्ची के साथ जा रहा था. इस दौरान वह पानी व समोसा लेने समस्तीपुर जंक्शन के प्लेटफार्म पर उतरा. इसी दौरान यात्री की चार साल की बच्ची ट्रेन में छूट गई. इसके बाद पिता की हालात गड़बड़ हो गई. यात्री की पहचान राममिलन के रूप में की गई. उसकी चार साल की बच्ची कामिनी थी. वह यात्री रेलवे सुरक्षा बल के समस्तीपुर पोस्ट पर पहुंचा. जहां सब इंस्पेक्टर पीके चौधरी को उसने ट्रेन में बच्ची के जनरल डब्बे में छूटने की बात कही. तत्परता दिखाते हुए रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट ने सोनपुर कंट्रोल और मुजफ्फरपुर आरपीएफ व जीआरपी को सूचना भेजी.

आरपीएफ ने तत्परता दिखाते हुए सोनपुर कंट्रोल को दी सूचना

इसके बाद दोनों जगह की पुलिस बच्ची को ढूंढने लगी. इसके बाद हाजीपुर जीआरपी ने उसे हाजीपुर स्टेशन पर ट्रेन से बरामद किया. इसकी सूचना तत्काल समस्तीपुर रेलवे पुलिस बल को भेजी गई. इसके बाद पिता को इस संदर्भ में जानकारी दी गई. तब जाकर पिता के जान में जान आयी. बाद में परिजनों को बच्ची को लेने के लिए हाजीपुर बाय रोड भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >