ताजपुर . नगर परिषद सामान्य बोर्ड की बैठक मुख्य पार्षद अनिता कुमारी की अध्यक्षता में हुई. कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि इस बैठक में कई योजनाओं को पारित किया गया. जिसमें लगभग 2000 स्ट्रीट लाइट, 35 हाईमास्ट लाइट, विभिन्न वार्डों में नाला व सड़क निर्माण, पेयजल आपूर्ति के लिए नये नल-जल योजनाओं का कार्यान्वयन आदि शामिल हैं. ईओ ने जानकारी दी कि लोगों की सहभागिता के कारण पिछले वित्तीय वर्ष में नगर परिषद के आंतरिक राजस्व में लगभग दोगुनी बढ़ोतरी हुई है. जिसके लिए सभी कर दाता धन्यवाद के पात्र हैं. इसी कड़ी में व्यापार विज्ञप्ति ट्रेड लाइसेंस नियमावली को संपुष्ट किया गया. मौके पर उप चेयरमैन पूनम देवी, वार्ड पार्षद अजित पासवान, दिनेश साह, माधव कर्मशील, कृति प्रिया, सोनू कुमार, दुर्गा प्रसाद, चांदनी कुमारी, संजय दास, इंदु देवी, नीलम कुमारी, नीला कुमारी, सुबोध राय आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
