Samastipur News:बिथान में 24 लाख जाप के साथ होगा गायत्री महायज्ञ

स्थानीय बिथान बाजार स्थित गायत्री मंदिर परिसर में 1 से 4 जनवरी तक 5 कुण्डीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जायेगा

Samastipur News: बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित गायत्री मंदिर परिसर में 1 से 4 जनवरी तक 5 कुण्डीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जायेगा. इस चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान को लेकर क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का माहौल है. आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में है. गायत्री परिवार के कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं. कार्यक्रम की शुरुआत 1 जनवरी को भव्य कलश शोभा यात्रा से होगी. इस दिन 24 लाख गायत्री मंत्र जाप का विशेष अनुष्ठान भी संपन्न कराया जायेगा. जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है. शोभा यात्रा में महिला, पुरुष एवं युवा भक्त पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेंगे. जिससे वातावरण भक्तिमय हो जायेगा. 2 जनवरी को देव स्थापना का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. इसी दिन से विधिवत यज्ञ का प्रारंभ होगा. लगातार चार दिनों तक चलेगा. प्रतिदिन यज्ञशाला में आहुतियां दी जायेगी. वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालु आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करेंगे. 3 जनवरी को दीप महायज्ञ एवं रुद्राभिषेक का विशेष आयोजन किया जायेगा. दीप महायज्ञ के दौरान दीपों से मंदिर परिसर जगमगा उठेगा. वहीं रुद्राभिषेक में भगवान शिव का वैदिक विधि से अभिषेक किया जायेगा. 4 जनवरी को यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम का समापन होगा. इसके साथ ही गायत्री परिवार की ओर से प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन भी किया जायेगा. इसमें सफल प्रतिभागियों एवं टॉपरों को गायत्री मंदिर परिसर में सम्मानित किया जायेगा. आयोजन समिति के अनुसार इसके अतिरिक्त भी कई सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम प्रस्तावित हैं. जिससे नववर्ष का यह आयोजन विशेष और स्मरणीय बनेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >