गंगा नदी का तटबंध धंसा, बढ़ी चिंता

गंगा नदी के जलस्तर में स्थिरता आने के साथ ही मोहनपुर प्रखंड के लोगों को कटाव की चिंता सताने लगी है.

मोहनपुर . गंगा नदी के जलस्तर में स्थिरता आने के साथ ही मोहनपुर प्रखंड के लोगों को कटाव की चिंता सताने लगी है. शुक्रवार की सुबह में रसलपुर गांव के समीप कटाव रोधी बंडाल लगभग आठ मीटर में धंस गया. इसके बाद स्थानीय लोग बेचैन हो गये. जलस्तर में कमी होने के बाद ही गंगा नदी की ओर से कटाव होता है. गंगा नदी के इस प्रवृत्ति से लोग वाकिफ है. गनीमत है कि यह बंडाल पूरी तरह से नहीं धंसा. इसका एक छोटा हिस्सा ही गंगा नदी के बेग से बैठ गया. बंडाल की मरम्मत लगभग सालों भर चलती रहती है. लेकिन जून से लेकर अक्टूबर तक जल संसाधन विभाग के कर्मी मुस्तैद रहते हैं. बालू भरे जियो बैग, बोल्डर और तार की जाली के अतिरिक्त उपलब्धता बनाकर रखी जाती है. आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए बाढ़ के समय में मजदूरों को भी सुरक्षित रखा जाता है. उल्लेखनीय है कि हर बार रसलपुर घाट के समीप है बंडाल का हिस्सा ध्वस्त होता है. करोड़ों खर्च हो जाने के बाद भी स्थानीय जनजीवन बाढ़ और कटाव से निश्चिंत नहीं हो पाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >