उजियारपुर: सामूहिक दुष्कर्म मामले के नामजद अभियुक्त ने थाना में किया आत्मसमर्पण

सामूहिक दुष्कर्म मामले के नामजद अभियुक्त आदित्य कुमार ने गुरुवार को उजियारपुर थाना में आत्मसमर्पण किया. आरोपित को पतैली पूर्वी पंचायत के मुखिया सुनील झा अपने साथ थाना लेकर पहुंचे. परिवार ने लगाए साजिश के आरोप.

Ujiarpur News: थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग दलित छात्रा के कथित अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म मामले के नामजद अभियुक्त आदित्य कुमार ने गुरुवार को उजियारपुर थाना में आत्मसमर्पण किया. आरोपित को पतैली पूर्वी पंचायत के मुखिया सुनील झा अपने साथ थाना लेकर पहुंचे. पुलिस ने उसे आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत अपने कब्जे में ले लिया.

मुखिया बोले- कानून का सम्मान करते हुए कराया सरेंडर

मुखिया सुनील झा ने बताया कि आरोपित के स्वजनों से मिली जानकारी के अनुसार आदित्य कुमार निर्दोष है और उसे साजिश के तहत मामले में फंसाया गया है. उन्होंने कहा कि कानून और न्यायालय का सम्मान करते हुए आरोपित को थाना में आत्मसमर्पण कराया गया है.

परिजनों ने लगाए साजिश के आरोप

मौके पर मौजूद आरोपित के दादा रविंद्र चौधरी ने दावा किया कि आदित्य कुमार बाहर रहता है और लगभग दस दिन पहले परीक्षा देने गांव आया था. उन्होंने कहा कि उनका परिवार शांतिप्रिय है तथा सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के उद्देश्य से उनके पोते को इस मामले में फंसाया गया है.

उन्होंने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और न्यायालय में सभी तथ्य सामने आने के बाद सच्चाई स्पष्ट हो जाएगी.

पुलिस कर रही मामले में आगे की कार्रवाई

आत्मसमर्पण के दौरान जिला परिषद सदस्य अरुण कुमार, निकसपुर के पूर्व मुखिया दिवेश कुमार, राहुल झा, सुधीर कुमार चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद थे. पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >