Samastipur News:33 साल बाद हुआ स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा का अनावरण

सुख-सुविधाओं को ताक पर रख दिया उसी स्वतंत्रता सेनानी की हत्या के 33 साल बाद उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया.

Samastipur News:मोरवा : जिस स्वतंत्रता सेनानी ने स्वतंत्रता की लड़ाई के लिए अपने जीवन के तमाम सुख-सुविधाओं को ताक पर रख दिया उसी स्वतंत्रता सेनानी की हत्या के 33 साल बाद उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया. क्षेत्र के जाने माने स्वतंत्रता सेनानी हरे कृष्णा राय की प्रतिमा का अनावरण धर्मपुर बांदे हाट के बगल में विधायक रनविजय साहू ने मंगलवार को किया. बताया जाता है कि साल 1992 में जमीनी विवाद को लेकर उनकी हत्या कर दी गई थी. घर वालों से मिली जानकारी के अनुसार एक सरकारी शिक्षक से नौकरी शुरू करने वाले स्व. हरेकृष्ण राय भारत रत्न से सम्मानित मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और जयप्रकाश नारायण के अनन्य मित्र थे. उन्होंने जेपी आंदोलन में भाग लिया. कई बार जेल गये. स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका को भुलाया नहीं जा सकता. परिजनों के अनुसार 16 अप्रैल 1929 को उनका जन्म मरीचा में हुआ था. 1947 के आंदोलन में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई. 6 फरवरी 1992 को हत्यारे ने उनकी गोली मार कर हत्या कर दी. जमीनी विवाद को लेकर उनके द्वारा आवाज उठाना उनकी जान पर पड़ गया. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर तत्कालीन जिलाधिकारी द्वारा जमीन को खाली करते हुए मकान को तोड़ा गया था. लेकिन परिजनों को अभी मलाल है कि जिस परिवार में स्वतंत्रता सेनानी का जन्म हुआ उस परिवार के लोगों को सरकार के द्वारा उचित संरक्षण नहीं मिला. जो सम्मान स्वतंत्रता सेनानी को मिलनी चाहिए थी उन्हें ताम्रपत्र भी प्राप्त था उससे भी परिवार वंचित हो गया. मौके पर महेश्वर राय, कामाख्या नारायण राय, दिलीप राय, धर्मेंद्र राय, विनोद राय, धर्मेंद्र कुमार आर्य, मुन्ना कुमार, मुरारी राय थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >