Samastipur News:पुण्य तिथि पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

स्व. डॉ गोपाल प्रसाद गुप्ता की सातवीं पुण्य तिथि पर रविवार को गुदरी बाजार स्थित ठाकुर प्रसाद एंड ग्रांड सांस इलेक्ट्रॉनिक मॉल परिसर में फ्री स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया.

Samastipur News:समस्तीपुर : स्व. डॉ गोपाल प्रसाद गुप्ता की सातवीं पुण्य तिथि पर रविवार को गुदरी बाजार स्थित ठाकुर प्रसाद एंड ग्रांड सांस इलेक्ट्रॉनिक मॉल परिसर में फ्री स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर डॉ. सोमेंदू मुखर्जी, डॉ रामजी चौरसिया व अंकज नारायण ने करीब चार सौ मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करते हुए उन्हें स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी. साथ ही मरीजों को संस्था की ओर से मुफ्त दवाएं भी दी गई. इस दौरान अधिकतर बुखार, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, उल्टी-दस्त आदि बीमारियों से पीड़ित मरीज अपनी जांच कराने व दवा लेने आये. मरीजों की जांच कर रहे चिकित्सक डा. सोमेंदू मुखर्जी ने बताया कि इस समय बीमारियों से बचने के लिए सभी को सावधानी रखने की आवश्यकता है. यदि समझदारी न दिखाई तो तीसरी लहर का सामना करना पड़ सकता है. इसके अलावा बरसात का मौसम चल रहा है, जिसमें बीमारियां हावी होने का प्रयास करती हैं. इस मौसम में सफाई का विशेष ध्यान रखें. ताजे भोजन के अलावा पानी उबाल कर सेवन करें. बच्चों को बीमारी से बचाने के लिए उन्हें फास्ट फूड से दूर रखें. इस अवसर पर हेल्प टीम के संस्थापक एवं युवा समाजसेवी कमल किशोर ने मुफ्त शिविर के आयोजन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिविर में ऐसे गरीब और असहाय मरीजों का मुफ्त में इलाज किया जाता है, जिनके पास डॉक्टर की फीस, जांच और दवा लेने का पैसा नहीं होता है. ऐसे लोगों के लिए यह शिविर काफी कारगर साबित होता है. उन्होंने कहा कि हेल्प टीम गरीब और असहाय लोगों के लिए अक्सर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करता है ताकि इसका सीधा फायदा जरूरतमंदों को मिल सके. इस अवसर पर टीम हेल्प के संस्थापक कमल किशोर, रॉबर्ट थामस, रूपा कुमारी, कुंदन गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >