Samastipur: गरीब रथ सहित चार ट्रेनों का बदलेगा टर्मिनल

12203/4 सहरसा अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस सहित चार टर्मिनल ट्रेनों का टर्मिनल जल्द बदल जायेगा.

समस्तीपुर . 12203/4 सहरसा अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस सहित चार टर्मिनल ट्रेनों का टर्मिनल जल्द बदल जायेगा. नॉर्दर्न रेलवे ने इसके लिए संभावित तैयारी शुरू करने का निर्देश दिया है. यह ट्रेन अब नई दिल्ली स्टेशन नहीं जायेगी. जिन ट्रेनों को उसमें शामिल किया गया है इसमें 12203 सहरसा-अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस के नया टर्मिनल दिल्ली में 14:10 बजे प्रस्थान का समय दिया गया है. जबकि 12204 अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस का नया टर्मिनल दिल्ली होगा. जहां प्रस्थान का समय 11.5 होगा. इसके अलावा 1 2523 न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली एक्सप्रेस का टर्मिनल बदल के नई दिल्ली से आनंद विहार टर्मिनल किया जा रहा है. आनंद विहार टर्मिनल ट्रेन 11:55 में पहुंचेगी. जबकि 12524 नई दिल्ली एनजेपी ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से दिन के 15:20 में रवाना होगी. जल्दी इसके परिचालन की नई तिथि घोषित होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ranjeet thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >