विभूतिपुर के महथी व गौरी मंदा में चार घर जल कर खाक

थाना के महथी दक्षिण पंचायत के वार्ड 2 सोनवारचक निवासी जगदीश पासवान का मवेशी बथान सिंघिया बुजुर्ग उत्तर पंचायत के वार्ड 14 में अचानक आग लग गया.

विभूतिपुर : थाना के महथी दक्षिण पंचायत के वार्ड 2 सोनवारचक निवासी जगदीश पासवान का मवेशी बथान सिंघिया बुजुर्ग उत्तर पंचायत के वार्ड 14 में अचानक आग लग गया. इस घटना में गाय का बच्चा झुलस कर मर गया. पशुचारा जल कर राख हो गया. वहीं गौरीमंदा पंचायत के वार्ड 2 कॉलोनी अंतर्गत अनिल महतो, रामबाबू महतो व सुरेश महतो का घर आग लगने के से जलकर खाक हो गया. पीड़ित परिवार के बीच राहत सामग्री उपलब्ध करायी गयी है. दोनों जगह पर ग्रामीणों की सजगता के कारण आग पर काबू पाया गया. गंगौली मंदा पंचायत के वार्ड संख्या 2 अंतर्गत रामबाबू महतो एवं अनिल महतो पिता रामस्वरूप महतो एवं सुरेश महतो केसर पिता बालेश्वर महतो का घर आग लगने के कारण दिनांक 25 में 2024 को संध्या लगभग 4:00 बजे में पूर्ण रूप से जलकर खाक हो गया

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >