Samastipur News:पूर्व एमएलसी राणा गंगेश्वर प्रसाद सिंह का निधन

पूर्व एमएलसी व विधायक राणा गंगेश्वर प्रसाद सिंह का निधन रविवार की अहले सुबह हो गया. वह कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे.

Samastipur News:मोहिउद्दीननगर/शाहपुरपटोरी : पूर्व एमएलसी व विधायक राणा गंगेश्वर प्रसाद सिंह का निधन रविवार की अहले सुबह हो गया. वह कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे. उनके निधन का समाचार सुनकर क्षेत्र में शोक की लहर छा गई. पतसिया स्थित पैतृक आवास पर उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा रहा. पुत्र राणा संजीव सिंह व पौत्र राणा विष्णु सिंह ने बताया कि उनके पार्थिव शरीर को विधानसभा परिसर ले जाया गया. फिर पटना स्थित जदयू पार्टी कार्यालय में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. वैशाली जिले से जैसे शव वाहन में रखे उनका पार्थिव शरीर धमौन बोर्डर पहुंचा बड़ी संख्या में लोगों ने माल्यार्पण किया. विधानसभा क्षेत्र के कई चौक-चौराहे पर लोग अपने प्रिय नेता का अंतिम दर्शन के लिए घंटों खड़े रहे. उनका उन्होंने 2010 में मोहिउद्दीननगर विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया था. बाद में 2014 में एलएलए पद से इस्तीफा दे दिया था. पुनः वे एलएलसी बनाए गए थे. वे समता पार्टी के संस्थापक सदस्य एवं सीएम नीतीश कुमार के निकट के सहयोगी के रूप में जाने जाते थे. स्थानीय राजनीतिक में उनकी सक्रियता पांच दशक से ज्यादा थी. उनके निधन पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, रामनाथ ठाकुर, मंत्री विजय कुमार चौधरी, विधायक राजेश कुमार सिंह, पूर्व विधायक अजय कुमार बुल्गानीन, डॉ. एज्या यादव, भाजपा नेता चंद्रकांत चौधरी, सत्येंद्र नारायण सिंह, संजीव कुमार सिंह, पूर्व जिप अध्यक्ष प्रेमलता, कांग्रेस नेता सिद्धार्थ क्षत्रिय, प्रवीण भगत, रामकलेवर सिंह, जनसुराज नेता राजकपूर सिंह, प्रमुख जवाहरलाल राय, उप प्रमुख बबीता देवी, पिंकू सिंह, सत्येंद्र सिंह फौजी ने शोक व्यक्त किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >