प्रदर्शन के आधार पर कटिहार संकुल का संभागीय स्तर की टीम तैयार : प्राचार्य

जवाहर नवोदय विद्यालय बिरौली में जारी संकुल स्तरीय बास्केटबॉल, फुटबॉल और टेबल टेनिस टूर्नामेंट संपन्न हो गया.

पूसा : जवाहर नवोदय विद्यालय बिरौली में जारी संकुल स्तरीय बास्केटबॉल, फुटबॉल और टेबल टेनिस टूर्नामेंट संपन्न हो गया. टूर्नामेंट के प्रदर्शन के आधार पर कटिहार संकुल का संभागीय स्तर की टीम तैयार की गई है. खेल कूद प्रभारी आभा कुमारी व पीके जायसवाल ने बताया कि बास्केटबॉल के बालक वर्ग में कुल 24 प्रतिभागियों का चयन किया गया है. इसमें 8 छात्र नवोदय विद्यालय समस्तीपुर के हैं. बास्केटबॉल का संभागीय स्तर का खेल नवोदय विद्यालय वानीपुर में होगा. फुटबॉल में कटिहार संकुल की टीम में 36 खिलाड़ियों का चयन हुआ है. इसमे 5 खिलाड़ी समस्तीपुर के हैं. टेबल टेनिस की टीम के लिए 9 खिलाड़ियों का चयन हुआ है. इन दोनों खेलों के संभागीय स्तर का आयोजन वेस्ट मेदिनीपुर और मुजफ्फरपुर नवोदय विद्यालय में हो रहा है. प्राचार्य डा टीएन शर्मा ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दिया. उपप्राचार्य आरएस झा ने बताया कि इन तीनों खेलों की कटिहार संकुल की टीम संभागीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 25 जुलाई को रवाना होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >