Samastipur News:केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की पांच कंपनियां पहुंची

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनजर सिंघिया प्रखंड में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की पांच कंपनियां पहुंच चुकी हैं

Samastipur News:सिंघिया: बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनजर सिंघिया प्रखंड में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की पांच कंपनियां पहुंच चुकी हैं. 6 नवंबर 2025 को होने वाले मतदान के लिए इन बलों की तैनाती की गई है, जो 139 रोसड़ा (अजा) और 140 हसनपुर विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेंगे. चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार, सुरक्षाबलों के रहने के लिए प्रखंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में व्यापक व्यवस्था की गई है. प्रखंड प्रशासन ने इन सभी आवासन स्थलों की व्यवस्था और समन्वय के लिए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, मनोज कुमार झा को नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया है. नोडल पदाधिकारी इन बलों के ठहरने और अन्य आवश्यक सुविधाओं का ध्यान रखेंगे. साथ ही अब आसान स्थल पर इनके सहयोगी कर्मी के रूप में प्रभु सरदार विकास मित्र, श्रीमती आरती स्वच्छता पर्यवेक्षक को मवि लगमा उत्तर, अभिनाश कुमार सिंह, स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं नीलम कुमारी, विकास मित्र को उच्च मावि कुंडल एक, पंकज कुमार महतो, स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं जीवछ राम विकास मित्र को उच्च मावि फुलहरा, जयराम यादव स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं संतोष कुमार माझी विकास मित्र को उच्च मावि परहट एवं अनिल चौधरी स्वच्छता पर्यवेक्षक, सुधीर विकास मित्र को राजकीयकृत उच्च मावि वारी में टैग किया गया है. केंद्रीय बलों की तैनाती से स्थानीय लोगों में निष्पक्ष चुनाव को लेकर विश्वास बढ़ा है. प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि मतदान प्रक्रिया बिना किसी बाधा या डर के संपन्न हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >