Samastipur News:सौरभ के स्वर्ण पदक जीतने पर गांव में आतिशबाजी

प्रखंड के झहुरी वार्ड 10 निवासी अखिलेश ठाकुर के पुत्र सौरभ कुमार ने रांची में आयोजित 36वें ईस्ट जोन राष्ट्रीय स्तर पर पांच हजार मीटर रेस वाक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है.

Samastipur News:कल्याणपुर : प्रखंड के झहुरी वार्ड 10 निवासी अखिलेश ठाकुर के पुत्र सौरभ कुमार ने रांची में आयोजित 36वें ईस्ट जोन राष्ट्रीय स्तर पर पांच हजार मीटर रेस वाक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है. इस उपलब्धि के बाद सौरभ कुमार के गांव आने पर ग्रामीणों ने अभिनन्दन किया. लोगों ने माला एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया. मौके पर कोच मो. शाहिद आलम, कैमूर के कोच विकास जायसवाल, शंकर ठाकुर, मां निशा देवी, प्रभात कुमार ठाकुर विजय शंकर ठाकुर, ओम प्रकाश कुशवाहा, संगम कुमार, सुधीर शर्मा, मुकेश कुमार, राजेश कुमार, दीप नारायण पाल, रामानन्द ठाकुर, राजन सिंह, पवन शर्मा, दिनेश सहनी, वरुण कुमार ठाकुर, गणेश ठाकुर, रंजय कुमार थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >