Samastipur fire News: समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड क्षेत्र की मनिकपुर पंचायत स्थित जगदीशपुर गांव में शनि महाराज मंदिर के समीप मुशहर दास के घर में अचानक भीषण आग लग गई. इस अगलगी की घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई.
Sarairanjan fire incident: लाखों रुपये की संपत्ति और अनाज जलकर नष्ट
अगलगी की इस अचानक हुई घटना में पीड़ित परिवार के घर में रखे खाने-पीने के अनाज, कपड़े, बर्तन और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए. इस दुर्घटना में पीड़ित परिवार को लाखों रुपये की संपत्ति का भारी नुकसान हुआ है, जिससे परिवार के समक्ष गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है.
भाजपा नेता कुंदन सिंह ने की मुआवजे की मांग
घटना की सूचना मिलते ही भाजपा मंडल महामंत्री सह उपमुखिया प्रतिनिधि कुंदन सिंह तुरंत पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे. उन्होंने पूरी घटना की जानकारी ली और मौके से ही अंचलाधिकारी से फोन पर बात कर पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द सरकारी स्तर पर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की.
अंचलाधिकारी ने जांच कराकर मदद का दिया आश्वासन
मामले की जानकारी मिलने पर स्थानीय अंचलाधिकारी ने घटना की निष्पक्ष जांच कराने की बात कही है. उन्होंने जांचोपरांत नियमानुसार पीड़ित परिवार को हरसंभव उचित मुआवजा और राहत राशि दिलाने का पूर्ण आश्वासन दिया है. हालांकि, आग लगने के असली कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है
यह भी पढ़ें... उत्तर बिहार में 5 से 9 सितंबर तक झमाझम बारिश, छह जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी
