अनुमंडल कोर्ट की चहारदीवारी के पास लगी आग

स्थानीय अनुमंडल कोर्ट परिसर से सटे चहारदीवारी के पास लगे केला के सूखे पत्ते व कचरे की ढेर में रविवार को अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग फैलने लगी. वहां से गुजरने वाले एक केवल में भी आग पकड़ लिया.

दलसिंहसराय : स्थानीय अनुमंडल कोर्ट परिसर से सटे चहारदीवारी के पास लगे केला के सूखे पत्ते व कचरे की ढेर में रविवार को अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग फैलने लगी. वहां से गुजरने वाले एक केवल में भी आग पकड़ लिया. जिसे देख कर कोर्ट सुरक्षा प्रभारी घनश्याम पासवान सहित परिसर में स्थित सुरक्षा कर्मी आग को बुझाने का प्रयास करते हुए अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी. सूचना पर अग्निशमन विभाग के कर्मी, स्थानीय पुलिस पहुंची और परिसर में मौजूद सुरक्षाकर्मी कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. सुरक्षाकर्मी ने बताया कि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था. जहां पर आग लगी थी उसके ठीक बाद न्यायाधीश का चेंबर है. कोर्ट सुरक्षा प्रभारी घनश्याम पासवान ने स्थानीय थाना में आवेदन देते हुए आग लगने की शिकायत की है. आग कैसे लगी यह फिलहाल पता नहीं चल सका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >