Samastipur News:पूजा पंडाल में डीजे बजाने पर दर्ज होगी प्राथमिकी

थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता बीडीओ चंद्रमोहन पासवान ने की.

Samastipur News:विभूतिपुर : थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता बीडीओ चंद्रमोहन पासवान ने की. संबोधित करते हुए एसडीपीओ रोसड़ा संजय कुमार सिन्हा ने कहा कि दुर्गा पूजा पंडाल में डीजे बजा तो समिति के खिलाफ स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जायेगी. उन्होंने चुनाव को देखते हुए मूर्ति विसर्जन कार्य 3 अक्टूबर तक समाप्त करने की अपील की. मौके पर सीओ रणधीर रमण, इंस्पेक्टर मनोज कुमार, अपर थानाध्यक्ष राज किशोर राय, आरओ कैलाश मंडल, उपप्रमुख सुजीत कुमार चौधरी, प्रमुख प्रतिनिधि दिलीप नारायण सिंह, भाजपा नेता गुंजन मिश्रा, रामनाथ राय, शेखर प्रसाद सिंह, क्रांति कुमार, अरुण कुमार राय, बंधु महतो, रंजय सिंह आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >