Samastipur News:विभूतिपुर में अवैध खनन के आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज, जांच शुरू

थाना क्षेत्र के मेहसी गांव में हुए अवैध मिट्टी खनन के मामले में जिला खनन कार्यालय की सख्ती के बाद विभूतिपुर थानाध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है

Samastipur News:विभूतिपुर : थाना क्षेत्र के मेहसी गांव में हुए अवैध मिट्टी खनन के मामले में जिला खनन कार्यालय की सख्ती के बाद विभूतिपुर थानाध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है. समस्तीपुर खनन निरीक्षक के पत्र के आलोक में विभूतिपुर थाना में यह मामला दर्ज किया गया है. दर्ज प्राथमिकी में अवैध खननकर्ता के विरुद्ध शिकायतकर्ता सुरेश राय के आवेदन और खनन विभाग की संयुक्त जांच रिपोर्ट को आधार बनाया गया है. इसमें पुलिस ने बिहार खनिज नियम के उल्लंघन के साथ-साथ भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस अब खनन विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए कोऑर्डिनेट पर जाकर जांच शुरू कर दी है और पुलिस अवैध खनन से जुड़े लोगों की पहचान करने में जुट गई है, ताकि सरकार को हुए 1.8 लाख रुपये के राजस्व नुकसान की भरपाई की जा सके. थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी. विभूतिपुर में यह कार्रवाई होने से अवैध खननकर्ताओं में हड़कंप मचा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >