Samastipur News:पंचायत समिति सदस्य पर दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज

अंगारघाट थाना क्षेत्र निवासी व क्षेत्र संख्या 38 के पंस सदस्य सह भाजपा नेता अमित कुमार चौरसिया पर नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है.

Samastipur News: उजियारपुर: अंगारघाट थाना क्षेत्र निवासी व क्षेत्र संख्या 38 के पंस सदस्य सह भाजपा नेता अमित कुमार चौरसिया पर नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है. थाना में पॉक्सो एक्ट में दर्ज प्राथमिकी में गांव के रामाश्रय चौरसिया के पुत्र अमित चौरसिया व पड़ोसी अशोक चौरसिया के पुत्र हिमांशु चौरसिया को नामजद करते हुए पीड़ित नाबालिग के दादा ने आरोप लगाया है कि आरोपी उनके पोती के साथ अपने मवेशी के घर में उस वक्त दुष्कर्म किया जब वह सामान लाने दुकान गई थी. इस सम्बंध में अंगारघाट थानाध्यक्ष दिव्य ज्योति कुमारी ने बताया की पीड़िता के दादा ने घटना को लेकर विगत दिनों न्यायालय में शिकायत की थी. न्यायालय ने मामले में केस दर्ज कर कानूनी रूप से छानबीन व कार्रवाई का आदेश दिया है. इसी के आलोक में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Ankur kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >