Samastipur News:बिशनपुर बेरी में फायरिंग को लेकर प्राथमिकी दर्ज

थाना क्षेत्र के विशनपुर बेरी में बीते 31 मई की रात फायरिंग को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

Samastipur News:मोहिउद्दीननगर : थाना क्षेत्र के विशनपुर बेरी में बीते 31 मई की रात फायरिंग को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. इसे लेकर ब्रजेश राय ने रणवीर सिंह, छोटन सिंह, विक्की कुमार सिंह और विक्रम कुमार सिंह सहित चार-पांच अज्ञात को आरोपित किया है. दर्ज प्राथमिकी में बताया गया कि घटना की रात करीब 11 बजे सभी आरोपी टोले के बगल में सरकारी जमीन पर जेसीबी और ट्रैक्टर से मिट्टी काट रहे थे. उन्हें बताया जा कि गढ्ढा बनने के बरसात या बाढ़ के दौरान कई लोगों के घरों का ढहने व बच्चों को डूबने की आशंका बढ़ गई है. उन्हें ऐसा करने से जब मना किया तो आरोपियों ने जान मारने की नीयत से मुझ पर पांच-छह राउंड फायरिंग की. वे किसी तरह जान बचाकर भागे. घटनास्थल से पुलिस ने तीन खोखा बरामद किया है. थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि दर्जा प्राथमिकी के आधार पर पुलिस अग्रेत्तर कार्रवाई में जुट गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >