Samastipur News:लोहागीर में धराये खाद्यान्न मामले में प्राथमिकी दर्ज

पिकअप व 55 बोरी चावल के मामले में एमओ रंजीत कुमार झा के आवेदन पर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

Samastipur News:उजियारपुर : थाना क्षेत्र के लोहागीर पंचायत में गुरुवार की देर रात पुलिस व एमओ की संयुक्त छापेमारी में कालाबाजारी के लिए ले जा रहे धराया पिकअप व 55 बोरी चावल के मामले में एमओ रंजीत कुमार झा के आवेदन पर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. एमओ ने बताया कि अब तक किसी ने चावल का कागजात लेकर नहीं आया है. उन्होंने बताया कि जिस डीलर पर आरोप लगाया गया था. उसके स्टाक जांच में सही पाया गया है. बताते चलें कि गुरुवार की देर रात पुलिस व एमओ की संयुक्त छापेमारी में कालाबाजारी के लिए ले जा रहे पिकअप सहित खाद्यान्न धराया था. उधर, थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुट गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >